Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछात्र-छात्राएं टैबलेट का अपनी पढ़ाई में करें सदुपयोग : कुलपति

छात्र-छात्राएं टैबलेट का अपनी पढ़ाई में करें सदुपयोग : कुलपति

– सीएसए विश्वविद्यालय में वितरित किए गए टेबलेट

कानपुर (हि.स.)। टैबलेट के जरिये छात्र छात्राएं गूगल से सरकारी एवं गैर सरकारी कालेज तथा विभाग के संबंध पर बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार ने टैबलेट उपलब्ध कराया है और इसका सदुपयोग अपनी पढ़ाई में करके छात्र छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल बनायें। उपलब्ध कराए गए टैबलेट का प्रयोग शिक्षा के तकनीकी व सशक्तिकरण में लगाएं और उच्च स्तरीय शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता विश्वविद्यालय जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। यह बातें बुधवार को सीएसए में टैबलेट वितरण के दौरान कुलपति डॉ डीआर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 121 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम किया गया। टेबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सदस्य प्रबंध मंडल श्याम मोहन दुबे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। प्रसार निदेशालय में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम मोहन दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में तकनीकी रूप से पढ़ाई में योगदान प्रदान करने के लिए छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया जा रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और इसके माध्यम से प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया सोच को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सभी छात्र छात्राएं इस टैबलेट का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं तकनीकी जानकारियों में करें। इससे पूर्व श्याम मोहन दुबे ने स्व. श्याम बिहारी मिश्र की स्मृति में विश्वविद्यालय परिसर में एक वर्ष पूर्व रोपित पौधे को पानी देकर उन्हें याद किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरपी सिंह ने बताया कि आज 121 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ एके सिंह ने किया।जबकि कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को धन्यवाद अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ सी एल मौर्य, अधिष्ठाता गृह विज्ञान पीके उपाध्याय, डॉ डीपी सिंह एवं डॉ वीके त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular