Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछात्र को प्रताड़ित करने के मामले में स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ मुकदमा

छात्र को प्रताड़ित करने के मामले में स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ मुकदमा

कानपुर(हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में स्थित हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल प्रबन्धक द्वारा गत दिवस इंटर के छात्र को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि वह समय से स्कूल नहीं पहुंचा तो उसे प्रताड़ित किया।

क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हैरिटेज इंटरनेशनल कालेज के छात्र प्रतीक वर्मा ने शुक्रवार को सूचना दिया कि वह कालेज में महेज 15 मिनट से देरी से पहुंचा तो स्कूल वालों ने बहुत प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं उसके स्कूल ड्रेस के आस्तीन काट दिया और पूरे कालेज परिसर में घुमाया गया, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में चला गया। यह भी बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम तनाव की वजह से घर के अन्दर कमरा बन्द करके उसने जान देने की कोशिश की। इसी दौरान परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह दरवाजा खोलकर जान बचायी।

क्षेत्राधिकारी कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। गुण व दोष के आधार पर स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular