Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीय छात्रा को निर्वस्त्र कर दरिंदगी के मामलमे में पांच आरोपी गिरफ्तार

 छात्रा को निर्वस्त्र कर दरिंदगी के मामलमे में पांच आरोपी गिरफ्तार

-छठवें आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

हमीरपुर (हि.स.)। शहर के इकलौते सिटी फाॅरेस्ट में दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा को छह दरिंदों ने न सिर्फ निर्वस्त्र कर पीटा बल्कि उसकी अस्मत से खेलते हुए वीडियो भी बनाए। छात्रा हैवानों के सामने रोती और गिड़गिड़ाती रही। वे लोग नहीं माने। सोशल मीडिया में छात्रा के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छठवें की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं।

वन विभाग के सिटी फाॅरेस्ट में दोस्त के साथ बैठी एक छात्रा को पास के ही इलाके के रहने वाले तमाम युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। छात्रा को घेरकर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उस पर बेल्ट एवं डंडों से पीटने लगे। छात्रा अपनी अस्मत बचाने के लिए खूब रोई लेकिन दरिंदे नहीं माने। दरिंदों ने छात्रा के बदन के कपड़े तक उतारे और दरिंदगी की।

यह वारदात दिनदहाड़े हुई जिसे लेकर स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हुए हैं। गुरुवार को छात्रा से दरिंदगी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली इस घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर शासन ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। राज्य महिला आयोग ने इस मामले में हमीरपुर पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी है।

जब से दुर्ग विजय सिंह की कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनाती हुई है तभी से यहां अपराधों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शहर में दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट कर्मी के मासूम बच्चे का पचास लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण, राह चलते महिला की चेन लूटने, एक रिटायर्ड कर्मी से लाखों रुपये की लूट समेत तमाम संगीन वारदातों से आम लोग चिंतित हैं। अबकी बार शहर के सिटी फाॅरेस्ट में एक लड़की के साथ हैवानियत की इस घटना ने यहां के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना शहर में पहली बार हुई है।

पुलिस की ढिलाई से सिटी फाॅरेस्ट बना गुंडागर्दी का अड्डा

लोगों का कहना है कि सिटी फाॅरेस्ट में भी पुलिस की कभी भी गश्त करने नहीं जाती है। इस कारण सिटी फारेस्ट गुंडागर्दी का अड्डा बन चुका है। हैरत की बात तो यह है कि यूपी-112 की गाड़ी भी शहर के हर संवेदनशील जगहों पर रहने का दावा किया जाता है लेकिन दिनदहाड़े सिटी फाॅरेस्ट के पास हुई वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगी। यही वजह है कि पुलिस पर सवाल उठने लगे है।

नाबालिग समेत 05 आरोपी गिरफ्तार

सीओ सदर रवि प्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना पर कड़ा एक्शन लिया गया है। वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर अभी तक नाबलिग समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। छठवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित छात्रा और उसके दोस्त का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम अब पीड़िता की तलाश कर रही है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular