Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांध लिया सुरक्षा का वादा

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांध लिया सुरक्षा का वादा

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक्सिस स्कूल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के बांधी राखी

औरैया (हि. स.)। फफूंद नगर स्थित एक्सेस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर फफूंद थाना में जाकर पुलिसकर्मियों के बीच पर्व का उत्सव मनाया। इस दौरान छात्राओं ने सर्वप्रथम थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी को तिलक लगा कर रक्षा सूत्र बांधा तदोपरांत थाने में तैनात अन्य सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का संकल्प लिया।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शिवम त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कुछ पुलिसकर्मियों को अवकाश न मिल पाने के कारण अपने घर नहीं जा पाते हैं उनकी कलाई सूनी न रहे इसलिए विद्यालय की छात्राओं के द्वारा रक्षा सूत्र बांध उनको रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दी गई ।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष श्रवण तिवारी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार के द्वारा मिशन शक्ति के तहत बच्चियों की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर 1090, 111 एवं पुलिस आपातकालीन के लिए 112 आदि नंबरों को हमेशा याद रखें किसी भी समय कहीं भी आप अपने आप को असुरक्षित महसूस करें तो इन नंबरों पर तुरंत सूचित करें इस अवसर पर विद्यालय की ऑडिटर विजय सिंह, नितिन चतुर्वेदी ,जोया खान ,पूजा सिंह आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular