Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने फूंका प्राचार्य का...

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने फूंका प्राचार्य का प्रतीकात्मक पुतला

बलिया(हि. स.)। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जिले के छात्र नेता आंदोलित होने लगे हैं। मंगलवार को कुंवर सिंह महाविद्यालय और टीडी काॅलेज के छात्र नेताओं द्वारा प्राचार्य का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

पुतला फूंकने के बाद छात्र नेताओं ने छात्रसंघ भवन में बैठक कर रणनीति बनाई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की नर्सरी है। इसके चुनाव पर रोक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठारा घात है। शासन की चुनावी परंपरा को अनवरत जारी रखने के लिए छात्रसंघ चुनाव कराया जाए अन्यथा हम एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके रोशन राजा, सूरज शर्मा, उपेन्द्र वर्मा, गुड्डू यादव, हिमांशु सिंह, सूरज यादव, तेज प्रताप सिंह, आलोक भारती, विमलेश पासवान, और अजीत मौजूद थे। संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular