अभिनेत्री मंदिरा बेदी की बेटी तारा आज छह साल की हो गईं हैं। इस खास मौके पर मंदिरा बेदी ने अपनी लाडली बेटी को सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-‘ 28 जुलाई। आज से 2 साल पहले आप हमारी जिंदगी में आईं और हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। प्यारी तारा आज का दिन हम सेलिब्रेट करते हैं !’
इसके साथ ही मंदिरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी तारा की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। मंदिरा की इस पोस्ट के जरिये फैंस उनकी बेटी तारा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मंदिरा बेदी अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं।
मंदिरा बेदी ने दिवंगत अभिनेता/निर्देशक व निर्माता राज कौशल से 14 फरवरी 1999 को प्रेम विवाह किया था। शादी के लम्बे समय बाद मंदिरा और राज 27 जनवरी 2011 को बेटे वीर के माता-पिता बने। इसके बाद राज कौशल और मंदिरा बेदी ने 28 जुलाई 2020 को बेटी तारा को गोद लिया था।
सुरभि सिन्हा/कुसुम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
