Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयछह अरब डॉलर लेकर ईरान ने आठ साल बाद रिहा किए पांच...

छह अरब डॉलर लेकर ईरान ने आठ साल बाद रिहा किए पांच अमेरिकी नागरिक

तेहरान (हि.स.)। ईरान ने आठ साल बाद पांच अमेरिकी नागरिक रिहा कर दिए हैं। इसके बदले में अमेरिका ने ईरान के जब्त किये गए छह अरब डॉलर लौटा दिए हैं। अब अमेरिका की जेलों से भी पांच ईरानी कैदी इन अमेरिकी कैदियों के बदले छोड़े जाएंगे।

पांच अमेरिकी नागरिक वर्ष 2015 से ईरान की जेल में बंद थे। इन्हें रिहा करने के लिए ईरानी अधिकारियों ने बताया था कि ईरान के जब्त किए छह अरब डॉलर अमेरिका से मिलने के बाद ही अमेरिकी कैदी रिहा किये जाएंगे। इसे कैदियों की रिहाई की मुख्य शर्तों में से एक बताया गया था। ईरान के साथ कैदियों की अदला-बदली के तहत पांच बंदी तेहरान से रवाना होकर कतर पहुंचे। इनके कतर पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि ईरान में कैद पांच निर्दोष अमेरिकी आखिरकार अपने घर वापस आ रहे हैं। कतर में अमेरिकी राजदूत ने भी इन अमेरिकी बंदियों से मुलाकात की।

अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए पिछले एक साल से चला आ रहा प्रयास छह अरब डॉलर लौटाने के बाद आखिरकार सफल हो गया है और सभी को आजादी मिली है। अब अमेरिका की जेलों से भी पांच ईरानी कैदी इन अमेरिकी कैदियों के बदले छोड़े जाएंगे।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular