Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछप्पर में लगी आग, सगी बहनों की जलकर मौत, भाई झुलसा

छप्पर में लगी आग, सगी बहनों की जलकर मौत, भाई झुलसा

आगरा(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र में बुधवार को शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही मासूम दो सगी बहनों की जलकर मौत हो गई जबकि भाई झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

करहकी गांव के जाटव बस्ती में वीरेंद्र अपनी पत्नी गीता और पांच बच्चों के साथ रहता है। उसके तीन बच्चे घर की छत पर बनाए छप्पर के नीचे सो रहे थे। छप्पर के ऊपर से निकलते तार में शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और छप्पर धूं-धूं कर जलने लगा। आग को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। छप्पर के नीचे सो रहे बच्चों को बचाने के लिए मां गीता लोगों के साथ पहुंची।

जलते छप्पर से छह माह के आलोक को तो किसी तरह लोगों ने बचा लिया। लेकिन कनक और वीनेश आग में फंस गईं और उनकी जलकर मौत हो गई। झुलसे आलोक को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। किसी तरह लोगों ने आग को बुझाया। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर पहुंचे और जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना को लेकर परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular