Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछप्पर पर गिरी दीवार, एक की मौत

छप्पर पर गिरी दीवार, एक की मौत

अम्बेडकर नगर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में भारी बारिश से जहां हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है, तो वहीं दीवार गिरने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि, जिले में बीते कई दिनों से भारी बरसात हो रही है जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो चुका है। जिला मुख्यालय की स्थिति भी बेहद बदहाल हो चुकी है। कलेक्ट्रेट के सामने ही भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। इसी दौरान 25 अगस्त की सुबह टांडा तहसील क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में दीवार गिरने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पूरा परिवार छप्परनुमा मकान में अपना जीवन यापन करता था। वह परिवार खा पीकर उसी में सोया था। 25 अगस्त को तड़के छप्पर पर दीवार गिर जाने से उसमें सो रहा इशांत 15 पुत्र मंसाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके अलावा बगल में ही सो रहे निन्हकू 70 पुत्र बरन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। छप्पर के ऊपर दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा इशांत व निन्हकू को बाहर निकाला। मलबे से बाहर निकाले जाने तक इशांत की मौत हो चुकी थी तथा निन्हकू गंभीर रूप से घायल था, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी भी हालत गम्भीर बनी हुई है। उप जिलाधिकारी टांडा अभिषेक पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular