Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछपरौली से रालोद ने बदला प्रत्याशी, मुज़फ्फरनगर से सौरभ को टिकट

छपरौली से रालोद ने बदला प्रत्याशी, मुज़फ्फरनगर से सौरभ को टिकट

मेरठ (हि.स.)। बागपत जनपद की छपरौली सीट से रालोद ने पूर्व विधायक वीरपाल राठी को बदलकर डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि मुज़फ्फरनगर से सपा नेता सौरभ स्वरूप को रालोद के सिम्बल पर प्रत्याशी बनाया गया है।

छपरौली से रालोद ने पहले पूर्व विधायक वीरपाल राठी को प्रत्याशी घोषित किया था। विरोध के बाद रालोद ने वीरपाल राठी का टिकट काटकर पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार को टिकट दिया है। ऐसा करके रालोद ने विरोध को थामने का कार्य किया है। मुज़फ्फरनगर से रालोद ने सपा नेता सौरभ स्वरूप को प्रत्याशी बनाया है। सौरभ के पिता चितरंजन स्वरूप मुज़फ्फरनगर से 1974 में निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद सपा टिकट पर 2002 और 2012 में विधायक बने। उन्हें अखिलेश सरकार में मंत्री बनाया गया। सौरभ के बड़े भाई गौरव स्वरूप सपा टिकट पर 02 बार मुज़फ्फरनगर से चुनाव लड़ चुके है, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेरठ जनपद की सिवालखास सीट पर सपा नेता गुलाम मोहम्मद को रालोद सिम्बल पर प्रत्याशी बनाना जयंत सिंह को भारी पड़ रहा है। यहां रालोद में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने अपने समर्थकों समेत पार्टी छोड़ दी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular