Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछपरौली में भाजपा उम्मीदवार के काफिले पर हमला, चार गिरफ्तार

छपरौली में भाजपा उम्मीदवार के काफिले पर हमला, चार गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। जिले के छपरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सहेंद्र सिंह रमाला के काफिले पर हुए हमले को उनके सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाम कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारीपट की। पुलिस ने हमले के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रमाला ने इसे विपक्ष की बौखलाहट बताया है।

मंगलवार को छपरौली में रोड शो निकाल रहे रमाला के काफिले पर कुछ लोगों ने गोबर और उपले फेंके। झंडे छीन लिये। कुछ समर्थकों को पीटा गया और रमाला की गाड़ी पर पथराव किया गया। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रमाला को किसी तरह से बचाया और पथराव करने वालों को भगाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी मरपीट की गयी। पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गयी है। भाजपा उम्मीदवार रमाला ने इस हमले को विपक्ष की हार की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र में बेहद शर्मनाक है। काफिले के आगे महिलाएं थीं जिन पर हमला हुआ। जिन लोगों ने महिलाओं पर हमला किया उनकी वीडियो भी है। प्रशासन को शिकायत की गयी है। कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है अन्य की पहचान की जा रही है।

छपरौली सीट से सपा-रालोद गठबंधन से अजय कुमार प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा से सहेंद्र सिंह हैं। दोनो के बीच कांटे की टक्कर है। रालोद अपनी विरासत बचाने की लड़ाई लड़ रही है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है।

सचिन त्यागी

RELATED ARTICLES

Most Popular