Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यछपरा-दिल्ली एक्सप्रेस के समय में एक जुलाई से बदलाव, परिवर्तित मार्ग से...

छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस के समय में एक जुलाई से बदलाव, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने एक जुलाई से लखनऊ होकर चलने वाली 05115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस और 02564 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। इसके अलावा नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बदले मार्ग से भी चलाएगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन समय में पहली जुलाई से बदलाव कर दिया गया है। लखनऊ होकर चलने वाली छपरा-दिल्ली स्पेशल स्पेशल ट्रेन (05115) छपरा से बदले समय पर सुबह 11:25 बजे प्रस्थान कर बलिया से दोपहर 12:30 बजे, युसूफपुर से दोपहर 01:15 बजे, गाजीपुर सिटी से 01:40 बजे, औड़िहार से 02:25 बजे, डोभी से 02:53 बजे तथा केराकत से अपराह्न 03:07 बजे छूटेगी।
इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल ट्रेन (02564) छपरा से परिवर्तित समय पर सुबह 10:15 बजे छूटेगी। समस्तीपुर अहमदाबाद-स्पेशल ट्रेन (09454) देवरिया सदर स्टेशन से बदले समय दोपहर 12:25 बजे छूटेगी।
नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते बदले मार्ग से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें 
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार ने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते 28 जून को लालगढ़ से शाम 7:50 बजे लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेन 05910 अवध-आसाम एक्सप्रेस बदले मार्ग रानीनगर, जलपाईगुड़ी, वाई लेग कनेक्शन केबिन, माताभंगा, न्यू कूचबिहार के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ होकर 28 और 30 जून को सुबह 11:25 बजे नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ बदले मार्ग रानीनगर जलपाईगुड़ी, वाई लेग कनेक्शन केबिन, माताभंगा, न्यू कूचबिहार के रास्ते चलाई जाएगी। 
उन्होंने बताया कि लखनऊ होकर डिब्रूगढ़ से चलने वाली 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-आसाम स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग न्यू कूचबिहार, माताभंगा, वाई लेग कनेक्शन केबिन, रानीनगर जलपाईगुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह से 30 जून को गुवाहाटी से लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेन 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी बदले मार्ग न्यू कूचबिहार, माताभंगा, वाई लेग कनेक्शन केबिन, रानीनगर जलपाईगुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।   

RELATED ARTICLES

Most Popular