मीरजापुर (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव में चोरों ने पूर्व प्रधान के घर को निशाना बनाया। चोर घर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, पचास हजार रुपये नगद समेत अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार की रात पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव निवासिनी पूर्व ग्राम प्रधान इसरावती देवी के घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
सेवानिवृत्त पेशकार विजेंद्र कुमार अपने बड़े पुत्र ओमप्रकाश के यहां रहते हैं। उनकी पत्नी पूर्व प्रधान इसरावती देवी अकेले घर पर रहती थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अंदर घर के सभी दरवाजे बंद कर वह बरामदे में सोई हुई थी। रात में छत के रास्ते से अज्ञात चोर छत की ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए और चार कमरों का ताला तोड़ आलमारी में रखे सोने के चार सेट हार, आठ सोने की अंगूठी चार सोने की चेन,चार मांग टीका चार आठ सोने का कंगन व चांदी के सभी जेवरात समेत 50 हजार नगद चोरी कर ले गए। सुबह चार बजे जब इशरावती देवी ने अंदर जाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को बुलाकर जबरदस्ती दरवाजा खोला गया तो अंदर के सभी कमरे खुले पड़े थे और अलमारी व बक्से आदि सब टूटे बिखरे पड़े हुए थे।
गिरजा शंकर
