Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: प्रयागराज और मुंबई के लिए रायपुर से फिर से शुरू होगी...

छत्तीसगढ़: प्रयागराज और मुंबई के लिए रायपुर से फिर से शुरू होगी हवाई सेवा

रायपुर (ह‍ि.स.)। रायपुर से प्रयागराज और मुंबई के लिए फिर फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसके साथ ही कुछ फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया है।

इंडिगो एयरलाइंस 25 अक्टूबर से प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए फिर फ्लाइट शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट मार्च में हुए लॉकडाउन के दौरान से बंद थी। इंडिगो ने नई फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। फ्लाइट नंबर 6ई 7932 रायपुर सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट क्रमांक 6ई 7933 अगले दिन सुबह 11.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन चलेगी।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार रायपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। हफ्ते में चार दिन चलने वाली लखनऊ फ्लाइट का समय भी 25 अक्टूबर से बदल जाएगा। लखनऊ-रायपुर फ्लाइट 6ई 0394 अब लखनऊ से सुबह 6.30 बजे उड़कर 7.55 को रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 8.30 बजे रवाना होकर 9.55 को लखनऊ पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट हफ्ते में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 0378 बैंगलुरु से रायपुर के लिए सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी और 10.25 बजे पहुंचेगी। मंगलवार को यह फ्लाइट सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 0382 रायपुर से बैंगलुरु सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी और बेंगलुरु दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। सिर्फ मंगलवार को यह फ्लाइट सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular