Sunday, January 18, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में मारे गए 18 नक्सली

छत्तीसगढ़ में मारे गए 18 नक्सली

राज्य डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं।

यह भी पढें : ED की परफार्मेंस जानकर आप रह जाएंगे दंग!

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular