Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़-पंजाब सरकार के मंत्रियों ने लखीमपुर के पीड़ित किसान परिवारों को सौंपा...

छत्तीसगढ़-पंजाब सरकार के मंत्रियों ने लखीमपुर के पीड़ित किसान परिवारों को सौंपा चेक

लखनऊ(हि. स.)। लखनऊ के एक निजी होटल में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार के मंत्रियों ने लखीमपुर की घटना में पीड़ित परिवारों को चेक सौंपा।

लखीमपुर में घटित घटना में मृत किसान के परिजनों को छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया और पंजाब के मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने अपनी-अपनी राज्य सरकार की ओर से 50-50 लाख रुपए का चेक सौंपा और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

दोनों राज्यों के मंत्री शिव और रणदीप ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना पर कांग्रेस पार्टी के स्टैंड को सही ठहराते हुए पुनः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ़ टेनी के बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान लखीमपुर घटना में पीड़ित परिवार के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular