Sunday, April 5, 2026
Homeमनोरंजन'छतरीवाली' से रकुलप्रीत का फर्स्ट लुक आउट

‘छतरीवाली’ से रकुलप्रीत का फर्स्ट लुक आउट

रकुलप्रीत सिंह की आगामी फिल्म ‘छतरीवाली’ से शनिवार को मेकर्स ने अभिनेत्री का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। फिल्म में रकुलप्रीत एक कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।रकुलप्रीत ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है। अपनी छतरी तैयार रखिए। पेश है छतरीवाली का फर्स्ट लुक।’

फिल्म ‘छतरीवाली’ में रकुलप्रीत एक छोटे शहर की बेरोजगार लड़की की भूमिका में नजर आएंगी जिसे नौकरी की सख्त जरुरत है। अंत में उसे कॉन्डम टेस्टर की नौकरी मिलती है जिसे वह स्वीकार कर लेती है, लेकिन वह अपनी इस नौकरी के बारे में सबसे छिपाकर रखती है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रकुलप्रीत इसे लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म में रकुलप्रीत के अलावा सुमित व्यास, सतीश कौशिक, राजेश तैलंग, प्राची शाह और रिवा अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘छतरीवाली’ को रॉनी स्क्रूवाला प्रड्यूस कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवसकर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular