Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछठ पूजा के लिए गंगा किनारे जमीन समतल कराया गया

छठ पूजा के लिए गंगा किनारे जमीन समतल कराया गया

-रामनगर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने निगरानी में कार्य कराया

वाराणसी (हि.स.)। रामनगर बलुआघाट और आसपास डाला छठ पूजा के लिए गंगा किनारे के जमीन को समतल कराया गया। रामनगर नगर पालिका परिषद ने व्रती महिलाओं को परेशानी न हो इसके लिए गंगा किनारे साफ-सफाई करवा कर युद्ध स्तर पर जमीन को समतल करने के लिए मजदूरों को लगाया है।

नगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा खुद कार्य की निगरानी के लिए मौके पर डटी रही। मजदूरों के साथ पॉच ट्रैक्टर और दो जेसीबी लगाकर जमीन को समतल कराने का कार्य शनिवार को पूर्वांह से चलता रहा। पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि आज अपरान्ह के पहले कार्य पूरा हो जायेगा।

रेखा शर्मा ने छठ पूजा के अवसर पर व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए गंगा तट पर मोटर बोट के साथ जल पुलिस की तैनाती के लिए पुलिस अफसरों को पत्रक भिजवाया।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर को घाट पर एंबुलेंस सहित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के संबंध में भी पत्र लिखा।

छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने सूप,दउरा के साथ पूजन के लिए फलों की भी खरीदारी की। केला,मुसम्मी,संतरा, गागल ,अमरूद,कीवी,अन्नानास,नए चावल,गुड़ गन्ना खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में दिखी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular