Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश छठ पूजा के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत

 छठ पूजा के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत

– छोटी सरयू में बह रहे तीन किशोरों को बचाया गया

आजमगढ़ (हि.स.)। छठ पूजा के दौरान नदी व तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि तीन किशारों को गोताखोंरों ने बचा लिया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को शवों को कब्जे में ले लिया।

पहली घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के छोटी सरयू नदी के तट पर घटी, जहां भटपुरवा गांव निवासी चमन छठ व्रत के लिए सोमवार की सुबह परिवार के साथ नदी के किनारे आये थे। घर की व्रती महिलाएं भगवान भाष्कर को अर्ध्य देने के लिए नदी के तट पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान परिवार व रिश्तेदारी के तीन किशोर सत्यम (16) सगे भाई अभिषेक, अनिकेत व मंगल घाट से ही कुछ दूरी पर नदी में छलांग लगा दिए। नदी की तेज धारा में चारों युवक बहने लगे तो घाट पर खड़े श्रद्वालुओं ने शोर मचाया। घाट पर तैनात गोताखोरों की टीम ने तीन किशोरों को बचा लिया, जबकि सत्यम की नदी में डूबने से मौत हो गई।

इसी क्रम में रानी कीसराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव के पोखरा (तालाब) पर सोमवार की सुबह छठ पूजा के दौरान 17 वर्षीय किशोर हेमन्त यादव तालाब में स्नान करने के लिए उतरा तो मौके पर होमगार्ड ने उसे डांटा। इसी बीच आये पिता बेटे हेमंत को लेकर घर लेकर चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर तालाब के पास पहुंचा और स्नान करने के लिए तालाब के दूसरे छोर से छलांग लगा दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular