Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश छठ घाटों की पुख्ता रही सुरक्षा, जमे रहे सुरक्षा बल-गोताखोर

 छठ घाटों की पुख्ता रही सुरक्षा, जमे रहे सुरक्षा बल-गोताखोर

– आला अधिकारियों ने जमाई रखी निगाहें, घाटों पर रात भर गश्त करती रही सिविल पुलिस

गोरखपुर (हि.स.)। छठ घाटों पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अधिकारी भी घाटों का दौरा कर जायजा लेते रहे। घाघरा, राजघाट, राप्ती, रामगढ़ताल, रोहिन, चिलुआताल सहित सभी छोटे-बड़े घाटों पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया था।

घाटों पर लाइटिंग व्यवस्था से लगायत व्रती महिलाओं के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध हुए थे। ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा का जायजा लिया जाता रहा। कोसी भरने आई व्रती महिलाओं के रात भर घाट पर रुकने की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर ड्रोन कैमरा से होने वाली निगरानी पर अधिकारियों ने अपनी निगाहें बनायीं रखी। गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम भी सतर्कता रही। सिविल पुलिस द्वारा घाटों पर बराबर की जा रही गश्त से अराजक तत्वों को हतोत्साहित कराने मे काफी सहूलियत हुई।

सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के सभी लेखपाल, एडीओ, वीडीयो, बीपीओ भी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटो पर पहुंचे हुए थे और पल-पल की जानकारियां अपने उच्चाधिकारियों से साझा करते रहे। सुरक्षा का यह सिलसिला और निगरानी छठ व्रती महिलाओं के घटों के वापसी तक बना रहा।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular