रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)
छठे चरण में उतरौला विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान शाम तक चलता रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं सुनाई पड़ी। अलबत्ता तमाम मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम ना होने के कारण पोलिंग बूथ से बैरंग वापस लौटना पड़ा। सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदाता मतदान करने के लिए समय से पूर्व ही कतार वध लगकर अपना मतदान किया। हिजाब, बुर्खा और घूंघट की ओढ. में महिलाओं में मतदान का उत्साह देखने को मिला। दोपहर होते कई पोलिंग बूथों पर धूप के कारण सन्नाटा पसरा नजर आया। लेकिन शाम 3:00 बजे से मतदाताओं ने फिर पोलिंग बूथ की ओर रुख किया जो शाम 6:00 बजे तक चलता रहा। दिव्यांग महिला व पुरुष मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपना मतदान किया। कई पोलिंग बूथों पर उम्रदराज मतदाताओं को पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्र तक पहुंचाया। पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले युवक युवतियां मतदान के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते नजर आए। हालांकि अधिकतर मतदाता मतदान के बाद अपना रुझान बताने से कतराते रहे। तो कुछ ने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों स्थानीय मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा बताते हुए अपना पक्ष रखा। जनपद बलरामपुर व सिद्धार्थ नगर की सीमा से सटे ग्राम रसूलाबाद पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मध्यम गति से मतदान चलता रहा। पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल के वर्जित होने पर कई मतदाताओं को मोबाइल वापस घर रखने के लिए घर जाना पड़ा और मतदान के लिए पुनः बूथ पर आना पड़ा। मतदान केंद्र उतरौला तहसील के टेढ़वा तप्पा बाकं के बूथ संख्या 251 253 254 255 256 257, 258 भाग 264 समेत कुल 8 बूथ बनाए गए थे जिससे इस मतदान केंद्र पर सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली।
छठे चरण में उतरौला विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान हुआ
RELATED ARTICLES
