Sunday, February 15, 2026
Homeकानपुरचौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार किया

चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार किया

कानपुर(हि.स.)। जूही थाना की पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर भाई की हत्या के मामले में फरार आरोपित बडे़ भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी मिला है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को हत्या का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित आरजू ने पुलिस को बताया कि अदनान पिता की कमाई को मनमाने ढंग से खर्च करता था और विरोध करने में आये दिन विवाद करता था। अदनान जिद्दी स्वभाव का था। घर में सबके साथ अक्सर सनकी जैसी बात करता था। ऐसा लगता था कि उसके शरीर पर कोई भूत-प्रेत की साया हो, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी। पुलिस टीम आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

मंगलवार की सुबह जूही के परमपुरवा मोहल्ले में छत के ऊपर बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद भाग निकला था। परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

महमूद/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular