Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौधरी भूपेन्द्र सिंह ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ(हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने शनिवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेन्द्र सिंह को ‘प्रतिबद्धता के पद चिन्ह’ नामक पुस्तक भेंट कर सम्मान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेन्द्र सिंह की राज्यपाल से यह पहली मुलाकात है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular