Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौधरी चरण सिंह विवि में होगा तीन दिवसीय लिटरेरी फेस्टिवल

चौधरी चरण सिंह विवि में होगा तीन दिवसीय लिटरेरी फेस्टिवल

मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विवि के अंग्रेजी विभाग में 26 से 28 मार्च तक लिटरेरी फेस्टिवल आयोजित होगा। इस फेस्टिवल में अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी और पंजाबी भाषा के विद्वान शामिल होंगे।

चौधरी चरण सिंह विवि के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि विवि में पहली बार तीन दिवसीय लिटरेरी फेस्टिवल आयोजित होगा। लिटरेरी फेस्टिवल में भारतीय मातृभाषाओं पर फोकस होगा। इसमें कई भाषाओं को शामिल किया गया है। अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थी केवल आंग्ल साहित्य को ही न पढ़ें, बल्कि हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी भाषा में लिखे जा रहे साहित्य को भी जान सकें। उन्होंने बताया कि साहित्य लेखक की आत्मा है। भाषा एक माध्यम है। इसलिए प्रयास किया गया है कि अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थी यह जानें कि विभिन्न भाषाओं के लेखक मोहब्बत, जीवन, दर्शन के बारे में क्या सोचते हैं। इसलिए अधिकतम साहित्य के लोगों को एक मंच पर लाया जा रहा है। आने वाले समय में विद्यार्थी, शोधार्थी और अध्येता मल्टीडिसिप्लनरी एप्रोच लिटरेचर में पीएचडी कर सकें। इससे अंग्रेजी के विद्यार्थी केवल अंग्रेजी के कॉलोनाइज सिस्टम से बाहर निकले। यह जमाना 20 साल से चल रहा है। अब इसमें बदलाव का समय आ गया है। यह आयोजन इसमें मील का पत्थर साबित होगा।

सुमित्रा नंदन पंत और वर्ड्सवर्थ पर कराई पीएचडी

प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि वह पहले भी विभिन्न भाषाओं के लेखकों पर पीएचडी करा चुके हैं। अभी सुमित्रानंदन पंत और वर्ड्सवर्थ पर पीएचडी कराई है। अब गालिब और जॉन टंग पर पीएचडी कराने जा रहे हैं। इसीलिए कई भाषाओं के विद्वानों को एक मंच पर लाया जा रहा है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular