Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौधरी चरण सिंह विवि में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला,...

चौधरी चरण सिंह विवि में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, फायरिंग

मेरठ(हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विवि में बुधवार को पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इस हमले में पूर्व उपाध्यक्ष घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चौधरी चरण सिंह विवि में इस समय नैक निरीक्षण की तैयारी चल रही है। गुरुवार को नैक निरीक्षण के लिए छह सदस्यीय टीम विवि पहुंच जाएंगी। उससे पहले ही बुधवार को विवि परिसर में छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी पर लगभग 12 छात्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में हंस चौधरी बाल-बाल बच गया। हमले में हंस चौधरी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गये। सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ विवि पहुंचे। पुलिस ने घायल हंस चौधरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हंस चौधरी विवि में समाज शास्त्र विभाग से एमएसडब्ल्यू कर रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular