Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना प्रत्येक किसान का सम्मान: भूपेन्द्र...

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना प्रत्येक किसान का सम्मान: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना प्रत्येक किसान का सम्मान है। भारत सरकार ने किसानों की भावनाओं का सम्मान करने का काम किया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी साहब का किसानों के प्रति प्रेम व लगाव था, वह किसानों की लड़ाई लड़ते थे। केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्परी ठाकुर एवं पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले का हम हम स्वागत करते हैं।

चौधरी ने एक सवाल पर कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद पात्र लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। कल मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी रैली करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजनीतिक दृष्टि से अच्छे परिणाम देता रहा है। 400 पार के संकल्प को उत्तर प्रदेश की जनता पूरा करेगी। जनता भाजपा को फिर से जिताने का मन बना चुकी है।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular