Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने किया माल्यार्पण

 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने किया माल्यार्पण

-किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही चौधरी चरण सिंह की जयंती

लखनऊ(हि.स.)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती प्रदेशभर में किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के मुख्यद्वार पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर रैली को रवाना किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों और अन्नदाता किसान बंधुओं के कल्याण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। वह शुचिता व सादगी की प्रतिमूर्ति थे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और एमएलसी अवनीश कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आज पूर प्रदेश में किसान दिवस मनाया जा रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular