Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोलापुर में तेज रफ्तार स्कूल बस नहर में पलटी,सात बच्चे घायल

चोलापुर में तेज रफ्तार स्कूल बस नहर में पलटी,सात बच्चे घायल

वाराणसी (हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में बस में सवार सात बच्चे जख्मी हो गये। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायल बच्चों को बस से निकाला।

क्षेत्र के चकरमा स्थित एक निजी महाविद्यालय की स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। लश्करपुर नहर के पास बस चालक तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कूल वैन नहर में पलट गई। संयोग ही रहा कि नहर में पानी नहीं था, इसके चलते बड़ी घटना टल गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार सात बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर महाविद्यालय के स्टाफ और अभिभावक भी पहुंचे। परिजन घायल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज कराया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular