Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोलापुर तेवर में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दो युवक दबे,सुरक्षित निकाला...

चोलापुर तेवर में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दो युवक दबे,सुरक्षित निकाला गया

वाराणसी(हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर (बरैछा) ग्राम में शनिवार पूर्वाह्न मुसई पटेल का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दो युवक दब गये। दोनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से दोनों को गंभीर अवस्था में मलबे से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेवर (बरैछा) गांव में मुसई पटेल अपने बेटे विजय बहादुर पटेल (26) और भाई के लड़के बृजेश पटेल (23) पुत्र रामअचल पटेल के साथ पूर्वाह्न में लगभग दस बजे अपने पुराने कच्चे मकान में लगी ईंट की छल्ली निकाल रहे थे। इसी दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में विजय बहादुर पटेल और बृजेश पटेल मिट्टी और ईंट के मलबे में दब गये। घायलों और परिजनों की चीख-पुकार पर पड़ोसी जुट गये। मौके पर परिजन फावड़े और कुदाल के सहारे मलबा हटाने लगे। यह देख पड़ोसियों ने गांव के ही रविन्द्र सिंह की जेसीबी मंगाकर मलबा को हटवाया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे दोनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भेज दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular