Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी में असफल युवक ने सिलबट्टे से कर दी अधेड़ की हत्या

चोरी में असफल युवक ने सिलबट्टे से कर दी अधेड़ की हत्या

कानपुर देहात(हि.स.)। भोगनीपुर थानाक्षेत्र में चोरी के इरादे से बीतीरात घर में घुसे चोर को एक वृद्ध ने पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान चोर ने घर में रखे सिलबट्टे से वृद्ध की हत्या कर फरार हो गया। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी।

भोगनीपुर थानाक्षेत्र निवासी राम किशोर (52) घर में अकेले ही रहता था। मंगलवार देर रात गांव में ही रहने वाला मोहित उर्फ बौरा अधेड़ के घर में घुसकर चोरी करने लगा। कुछ आहट पाकर जब अधेड़ जग गया तो मोहित और राम किशोर के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान मोहित ने राम किशोर पर सिलबट्टे से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। अधेड़ की कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।

भोगनीपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिलबट्टे से अधेड़ पर वार किया गया है। मोहित नाम के युवक के खिलाफ तहरीर मिली है। मोहित चोरी करता था। सबसे बड़ी बात वह मुखबधिर है और वह भी गांव में अकेला रहता है। फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular