Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी के शक में होटल में युवक को जंजीरों से बांधकर बनाया...

चोरी के शक में होटल में युवक को जंजीरों से बांधकर बनाया बंधक

युवक को मुक्त कराकर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

हमीरपुर (हि.स.)। जिले में सोने की चौन की चोरी के शक में एक युवक को होटल मालिक ने जंजीरों से जकड़कर उसे बंधक बना लिया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मुक्त कराकर पुलिस ने आज होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा निवासी असलम कस्बे के ही राठ तिराहे पर होटल चलाता है। इसके यहां चन्द्रपुरवा गांव का रहने वाला इमरान (25) काम करता था। होटल में किसी बात को लेकर होटल में उसे अपमानित किया गया जिससे नाराज होकर वह अपने घर चला गया था। बताते हैं कि होटल मालिक की सोने की चेन चोरी हो गई।

आरोप लगाया गया कि सोने की चेन की चोरी के शक में इमरान को होटल के बाहर बंधक बना लिया गया। और तो और इमरान के पैरों में लोहे की जंजीर डालकर ताला डाल दिया गया। इस मामले की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को उसे मुक्त कराकर कोतवाली ले गई है।

कोतवाल पवन कुमार पटेल ने आज बताया कि होटल मालिक के खिलाफ फिलहाल मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच भी करायी जा रही है। कहा कि पूछताछ में होटल मालिक ने युवक को बंधक बनाए जाने से इनकार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular