Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयचोरी के पैसे को लेकर दोस्त की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

चोरी के पैसे को लेकर दोस्त की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा(हि.स.)। थाना फेस टू में घेझा रोड पर चोरी के पैसे को लेकर रविवार की रात को दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। एक दोस्त ने दूसरे की चारपाई की पाटियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा पुलिस के मुताबिक, घेझा रोड पर रोहित और शिवम किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। मनमुटाव की वजह से पिछले कुछ दिनों से दोनों अलग-अलग रहने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार देर रात को रोहित व शिवम के बीच विवाद हो गया।

शिवम ने कहा था कि रोहित ने उसके ऊपर पैसे चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा गया कि रोहित ने पास में पड़ी चारपाई की पटिया से शिवम पर हमला बोल दिया। गुस्से में उसने शिवम के सिर पर कई वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर कुछ देर बाद ही आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

फरमान/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular