Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद, 08 गिरफ्तार

चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद, 08 गिरफ्तार

देवरिया ( हि . स . ) । सलेमपुर पुलिस द्वारा 09 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस दौरान 08 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय मय हमराह सोहनाग मोड़ कस्बा सलेमपुर में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ कृष्णा यादव उर्फ रामराज यादव पुत्र राजदेव यादव ग्राम- एनौता कोठी थाना मदनपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष,नितेश यादव उर्फ रफ्तार यादव पुत्र नागेन्द्र यादव निवासी उजरी भरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया उम्र 20 वर्ष ,धीरज यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी अजयपुरा मरमट थाना मदनपुर जिला देवरिया उम्र 21 वर्ष तथा सन्नी यादव उर्फ सन्नी देओल यादव पुत्र अजय यादव ग्राम एनौता कोठी थाना मदनपुर जनपद देवरिया उम्र 22 वर्ष को गिऱफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगो से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य मे ले जा कर कही कबाड़ या राहगीर को सस्ते दामो में बेच देते हैं। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर ग्राम हरनही थाना मदनपुर से अभियुक्त गोलू सिंह उर्फ सूर्यप्रताप सिंह पुत्र इन्द्रजीत मल्ल निवासी बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र 20 वर्ष , आयुष यादव उर्फ पियूष यादव पुत्र रमाशंकर यादव ग्राम एनौता कोठी थाना मदनपुर जनपद देवरिया उम्र 19 वर्ष , सुमित यादव पुत्र रामसजन यादव निवासी एनौता कोठी थाना मदनपुर जनपद देवरिया उम्र 20 वर्ष तथा राज कन्नौजिया पुत्र राम अभ्यास कन्नौजिया निवासी भरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया उम्र 19 वर्ष को गिऱफ्तार किया। पुलिस टीम नेचोरी की बरामद 9 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular