Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश चोरी की 12 बाइक जब्त,चार अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

 चोरी की 12 बाइक जब्त,चार अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश से बाइक चोरी कर यूपी में बेचते थे

झांसी(हि. स.)। स्वाट टीम व बबीना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने 4 अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को चोरी की 12 बाइक सहित गिरफ्तार किया है। ये शातिर बदमाश मप्र से बाइक चोरी कर उत्तर प्रदेश में सस्ते में बेचते थे।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये चोर विनोद, नीतेश, सनी व बृजेश झांसी जिले के रहने वाले हैं। चोरी की गयी बाइक सीमा से सटे हुए मप्र के जिलों की हैं। मप्र से बाइक चोरी करने के बाद ये सभी बाइक को महज 5 से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। उन्होंने बताया यह लोग मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोल लेते थे। गिरोह का मास्टर माइंड विनोद है। सबसे पहले उसी को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

महेश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular