राज्य डेस्क
मुम्बई। महाराष्ट्र के मुंबई में वनिता गायकवाड़ नाम की 38 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच के प्रोपर्टी सेल ने कथित तौर पर 2,500 डॉलर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर विले पार्ले (पश्चिम) की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर दीपिका गांगुली के घर चोरी के का आरोप है। द इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि आरोपी महिला घरों में नौकरानी का काम किया करती थी और साल 2006 से लेकर अबतक चोरी के आरोप में 50 से अधिक बार गिरफ्तार होकर दोषी करार हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि महिला न पकड़े जाने के लिए अपना नाम बदलती रहती है। पुलिस ने कहा कि गायकवाड़ को विक्रोली से पकड़ा गया और उसके दो बच्चे हैं, जो उससे अलग-अलग रहते हैं। चोरी की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद वनिता गायकवाड़ की पहचान की और उसे दबोच लिया। गायकवाड़ ने गांगुली से कहा था कि उसके वैरिफिकेशन डॉक्युमेंट खो गए हैं और वह कुछ दिनों में उन्हें जमा कर देगी। लेकिन काम पर रखने के 10 दिनों के भीतर ही उसने घर से पैसे चुरा लिए और गायब हो गई। प्रोपर्टी सेल के वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत पवार ने बताया कि “आरोपी महिला को अब तक 50 से अधिक बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे कई बार दोषी ठहराया गया है।”
यह भी पढें : छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
