Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की बुलट मोटरसाईकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की बुलट मोटरसाईकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी की बुलट बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर संजीव दुबे उप निरीक्षक संजय प्रताप शाही प्रभारी विभव नगर, हेड कांस्टेबल मदन सिंह, हेड कांस्टेबल ढाका के साथ सनक सिंह भट्टे के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बुलेट तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने चालक का इरादा जान घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम सुवेन्द्र यादव पुत्र सन्तोष यादव निवासी मधीपुर थाना एका तथा मनोज कुमार पुत्र किताब सिंह निवासी सन्तोष नगर कोटला चुंगी के पास थाना उत्तर बताये हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular