Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की चार कारों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की चार कारों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। परीक्षितगढ़ पुलिस ने चोरी की चार कारों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों द्वारा ये कारें दिल्ली से चोरी की गई थी। पुलिस बदमाशों से पूछताछ करके अन्य वारदातों का भी पता लगाने में जुटी है।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि थाना परीक्षितगढ पुलिस ने द्वारा तीन अन्तरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दिल्ली से चुराई गई 02 विटारा ब्रेजा कार, 01 स्विफ्ट डिजायर कार, 01 बलेनो कार, जीपीएस, जैमर, स्कैनर आदि सामान बरामद किया। ये बदमाश चोरी की कारों की नंबर प्लेट बदल कर प्रयोग कर रहे थे। उनके पास से कई फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। पकड़े गए वाहन चोरों के नाम भूरवा उर्फ भूरा, निवासी जसौरा मुंडाली मेरठ, असलम निवासी आचरु कलां थाना शिकारपुर बुलंदशहर और विनीत निवासी ग्राम खेडा बलरामपुर थाना परतापुर जिला मेरठ है। इन बदमाशों के खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर जनपदों में भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक गोपाल वर्मा, शाकिर, राजकुमार, कपिल भाटी, गोपाल सिंह, ज्ञानेंद्र मलिक, नवीन कुमार, अजय कुमार शामिल रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular