Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की घटनाओं मे शामिल एक महिला सहित चार आरोपित लाखों के...

चोरी की घटनाओं मे शामिल एक महिला सहित चार आरोपित लाखों के गहने सहित गिरफ्तार

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना दोस्तपुर, मोतिगरपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने सहित 2 किलो 750 ग्राम चांदी व 27000रुपये नकद बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि थाना दोस्तपुर, मोतिगरपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं के तीन आरोपितों को बढौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपितों में सुंदरावती पत्नी शीतला प्रसाद प्रजापति निवासी सरैया थाना मोतिगरपुर , जीत बहादुर प्रजापति उर्फ जीतू पुत्र स्व. राम जियावन प्रजापति निवासी लोकनाथपुर बालचन्द्र पट्टी, थाना दोस्तपुर और अभिषेक उर्फ अखिलेश पुत्र स्व. अशोक कुमार निवासी शाहपुर बगिया व शीतला प्रसाद पुत्र स्व. भगवानदीन निवासी बिनवन सरैया थाना मोतिगरपुर शामिल हैं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपितो ने बताया कि वे जनपद में चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते हैं जो सामान मिलता है, उसको बेच देते हैं तथा उससे जो पैसा मिलता है, आपस में बांट लेते हैं। उन पर जिले के कई थानों में आराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular