Sunday, April 12, 2026
Homeखेलचोटिल मार्क वुड की जगह एंड्रयू टाय लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम...

चोटिल मार्क वुड की जगह एंड्रयू टाय लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हुए शामिल

नई दिल्ली(हि.स.)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड के प्रतिस्थापन के रूप में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय को टीम में शामिल किया है।

वुड को इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच के दौरान कोहनी में चोट लगी थी।

टाय ने 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है और 47 विकेट लिए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जिन्होंने अब तक 27 आईपीएल मैच खेले हैं और 40 विकेट लिए हैं, एक करोड़ रुपये की कीमत पर एलएसजी में शामिल होंगे।

एलएसजी की टीम , जो इस सीज़न में अपना आईपीएल डेब्यू कर रही है, 28 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2022 अभियान शुरू करेगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular