Thursday, April 2, 2026
Homeखेलचोटिल ओबेद मैकॉय की जगह जेसन होल्डर विंडीज टीम में शामिल

चोटिल ओबेद मैकॉय की जगह जेसन होल्डर विंडीज टीम में शामिल

दुबई (हि.स.)। आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2021 की इवेंट तकनीकी समिति ने वेस्टइंडीज टीम में ओबेद मैकॉय के प्रतिस्थापन के रूप में जेसन होल्डर को मंजूरी दे दी है।

हरफनमौला खिलाड़ी होल्डर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 27 टी-20 सहित 199 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, को पैर की चोट के कारण बाहर हुए मैकॉय के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया था।

मैकॉय ने टीम के लिए वॉर्म-अप मैच खेले थे और उसके बाद सुपर-12 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ पहला मैच भी खेला था, लेकिन उसी मैच में वह चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में मैकॉय ने सिर्फ 2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12 रन खर्च किए थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।

बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम टी-20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड के अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular