Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कानपुर(हि.स.)। चैत्र नवरात्रि एवं नव वर्ष प्रतिपदा बुधवार से शुरू हो रही है। इसको लेकर शहर के तमाम देवी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने रूपरेखा तैयार की है।

चैत्र नवरात्रि पर मां तपेश्वरी, मां बारा देवी, कुष्मांडा देवी, जंगली देवी, बुद्धा देवी, बंगाली मोहाल की काली मंदिर सहित जिले के तमाम प्रतिष्ठित देवी मंदिरों में आज रात्रि से ही दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। कुछ मंदिरों के पास मेले का भी आयोजन होता है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने मंगलवार को बताया कि नवरात्रि में मंदिरों में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर से लेकर मेला स्थान तक सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर सादी वर्दी में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मेला स्थान पर एक पुलिस कैंप लगाया जाएगा।

राम बहादुर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular