Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयचेहल्लुम को लेकर बड़ी संख्या में जाते है जायरीन

चेहल्लुम को लेकर बड़ी संख्या में जाते है जायरीन

सिद्धार्थनगर से जियारत करने लोग पहुंचे इराक, सड़को पर लहराया तिरंगा,

सिद्धार्थनगर। शहादत ए कर्बला की याद में चेहल्लुम पर सिद्धार्थनगर से दर्जनों लोग इराक पहुंचे। यहां के जायरीन इराक में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथो में लेकर चलते नजर आए। साथ ही अपने तिरंगे के साथ फोटो, वीडियो भी बनाए।

हर साल मोहर्रम पर सिद्धार्थनगर से दर्जनों लोग इराक की जियारत को जाते है। ज्यादातर लोग इमाम हुसैन का चेहल्लुम यानी चालीसवां वहीं मानते है। इस बार भी हल्लौर, भटंगवा के बहुत सारे लोग गए है।

यहां से गए युवक एक हाथ में काला, लाल झंडा दूसरे हाथ में भारतीय तिरंगा शान से लहराते हुए पैदल चलते नजर आ रहे है। नावेद रिजवी, सज्जाद मुन्ना, मुर्तुजा, इरफान, रिजवान, मोजिज, फरमान, बब्लू, अयान, मोहम्मद हैदर शबलु, मेराज, रिंकू आदि वहां पहुंचे।
मोहम्मद शाहिद डुमरियागंज सिद्दार्थ नगर

RELATED ARTICLES

Most Popular