Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए 02 लाख 39 हजार रुपये,...

चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए 02 लाख 39 हजार रुपये, पुलिस ने किए जब्त

-कार में बैठे लोग रुपयों का ब्योरा नहीं दे सके

औरैया (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में चेकिंग अभियान तेज है। इसी के तहत सहायल पुलिस व उड़नदस्ता टीम ने सौंथरा अड्डा के पास रात 11 बजे चेकिंग की। एक कार में चेकिंग के दौरान दो लाख 39 हजार रुपये बरामद हुए। कार में बैठे लोग रुपयों का विवरण नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए है।

बीती रात को दिबियापुर बेला रोड पर सौंथरा अड्डा के निकट चेकिंग चल रही थी।इस बीच एक कार आई जिसे पुलिस ने रुकवाया और चेक किया तो कार में दो लाख 33 हजार की नकदी बारमद हुई। कार सवार अछल्दा के सलेमपुर निवासी प्रह्लाद व हरिनन्दन और औतो निवासी राजकुमार काफी पूछताछ के बाद भी इन रुपयों का सही नहीं दे सकें। इस पर पुलिस यह रुपया जब्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना था कि रुपयों का विवरण मिलने पर जब्त रुपये जारी कर दिया जाएगा।

सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि सहायल पुलिस और उड़नदस्ता टीम ने सयुंक्त रूप से कार्रवाई की है। विधानसभा चुनाव के चलते चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular