Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव में हार से सीख लेगी आम आदमी पार्टी, हुईं समीक्षा बैठक

चुनाव में हार से सीख लेगी आम आदमी पार्टी, हुईं समीक्षा बैठक

लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर चुनाव में हार की समीक्षा बैठक की। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद प्रभारी के सामने हार से जुड़े कई बिन्दु सामने आये और अंतिम में निष्कर्ष सामने आया कि आगे चुनाव में हार से पार्टी सीख लेगी।

आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक में शामिल रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि यूपी में आम आदमी पार्टी ने अपनी जड़ें मजबूत की है। ये पहला चुनाव था, जिसमें हर विधानसभा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता पहुंचें है। आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनावों में भी पार्टी भाग लेगी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति में अपनी शुरुआत अच्छी रही है और यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में हर सीट तक पहुंचना भी एक बड़ा लक्ष्य पाना है। बावजूद अभी मिली हार से हमें सीख लेनी है। ये हार आने वाले दिनों में जीत दिलाने में मददगार होगी।

यूपी प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत और अन्य पदाधिकारियों ने अपनी बातों को रखते हुए आगामी योजना में जनता के बीच जाने और जनमुद्दों को परिणाम तक पहुंचाने की रचना रचने को कहा है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular