Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपाः भूपेन्द्र चौधरी

चुनाव में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपाः भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड़ में रहते हैं। राजनीतिक रूप से भाजपा सशक्त हुई है और मजबूत हुई है। मैं संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा पर खरा उतरने का काम करूंगा और पार्टी को आगे ले जाने का काम करूंगा।

भूपेन्द्र ने कहा कि नेतृत्व और संगठन के सभी पदाधिकारियों का मैं बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी में हमसे ज्यादा श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं लेकिन मुझ जैसे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

राम मंदिर आन्दोलन के दौरान वह भाजपा से जुड़े

भूपेंद्र चौधरी गांव महेंद्री सिकंदरपुर जिला मुरादाबार के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई है। फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटर की। 1989 में वह कृषक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बने। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं और विश्व हिन्दू परिषद के भी कार्यकर्ता भी रहे।

रामजन्मभूमि आन्दोलन के दौरान 1991 वह भाजपा से जुड़े। दो साल बाद वह भजापा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने। 2006 में उनको क्षेत्रीय मंत्री और 2012 में पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

भूपेंद्र चौधरी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में उनको भाजपा के टिकट पर संभल से चुनाव लड़ाया गया था। उस चुनाव में वह मुलायम सिंह यादव से चुनाव हार गए थे। भाजपा ने 2016 में उनको विधान परिषद का सदस्य नामित किया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular