Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस कमेटी ने की समीक्षा बैठक,आगे...

चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस कमेटी ने की समीक्षा बैठक,आगे की रणनीति बनी

वाराणसी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में करारी हार और हर एक सियासी रणनीति फेल होने के बाद रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। चुनाव परिणाम पर विमर्श के बाद महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनमुद्दों पर संघर्ष किया है ,आगे भी करती रहेगी । अब नगर निगम के चुनाव होने हैं। दो साल बाद लोकसभा चुनाव है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करेंगे।संगठन का पुनर्निर्माण होगा ,जो कमियां हैं, उसमें सुधार होगा। पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष फ़साहत हुसैन बाबू ने किया। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष, महासचिव,सचिव, कार्यकारणी सदस्य,वार्ड अध्यक्ष/प्रभारी शामिल हुए।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular