Monday, April 6, 2026
Homeराज्यचुनाव प्रचार छोड़कर लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे भगवंत मान

चुनाव प्रचार छोड़कर लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे भगवंत मान

चंडीगढ़ (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार व सांसद भगवंत मान बुधवार को चुनाव प्रचार छोड़कर लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भगवंत मान धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और रोजाना पांच से छह रैलियाें में प्रचार कर हैं।

मंगलवार देर रात आम आदमी पार्टी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान के बुधवार को होने वाले सभी प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। भगवंत मान बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे।

नगमा सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular