Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराएं : प्रेक्षक

चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराएं : प्रेक्षक

मुरादाबाद (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने सर्किट हाउस सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन हेतु अब तक किए गए प्रबन्धों एवं कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी ऐसा काम न करें जो आचार संहिता का उल्लंघन हो। उन्होंने अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर 25-कांठ की सामान्य प्रेक्षक अलका श्रीवास्तव, 26-ठाकुरद्वारा के प्रेक्षक डा. एम. बालाजी, 27-मुरादाबाद ग्रामीण एवं 28-मुरादाबाद नगर के प्रेक्षक संजीव कुमार, 29-कुन्दरकी के प्रेक्षक दिनेश कुमार मौर्या, 30-बिलारी के प्रेक्षक गांवडे प्रदीप केशवाराव, पुलिस प्रेक्षक विधान सभा 25, 26, 27, 28 व 29 किशव सहाय मीणा सहित जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular