Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव घोषणा से पूर्व फिरोजाबाद के डीएम हटे, रमेश रंजन को मिली...

चुनाव घोषणा से पूर्व फिरोजाबाद के डीएम हटे, रमेश रंजन को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में शासन ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी को हटाते हुए नई तैनाती की है। जनपद की कमान विशेष सचिव कौशल विकास को सौंपी गई है। जबकि यहां डीएम रहे उज्ज्वल कुमार हटाकर एमएसएमई में विशेष सचिव और सीईओ खादी ग्रामोद्योग बने।

इसी तरह एमएसएमई विशेष सचिव अरुण प्रकाश को नगर विकास, ईशा प्रिया को अपर निबंधक सहकारिता से विशेष पर्यटन, गौरव वर्मा को विशेष सचिव युवा कल्याण से उत्तर प्रदेश (एसएडी) व शेष नाथ विशेष सचिव गन्ना से इसी पद पर पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular