Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव के पहले पायदान पर खड़ी है भाजपा, सोशल मीडिया सेल समझे...

चुनाव के पहले पायदान पर खड़ी है भाजपा, सोशल मीडिया सेल समझे अपनी जिम्मेदारी : योगी

– चुनावी तकनीक से रूबरू हुए भाजपा के साइबर योद्धा

गोरखपुर (हि.स.)। प्रेक्षागृह में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी व सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का उद्घाटन किया। इसे सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी आगामी चुनाव के पहले पायदान पर हैं। इसलिए भाजपा के सोशल मीडिया सेल अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना होगा। सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर अधिकाधिक शेयर होना पार्टी हित में होगा। विकास कार्यों को शेयर कर हम भाजपा सरकार की उपलब्धियों को आसानी से जन-जन तक पहुंचा सकेंगे।

कार्यशाला के समापन सत्र को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह-संयोजक शशि कुमार और हिमांशु राज पण्डित ने संबोधित किया। साइबर योद्धाओं के साथ चुनाव संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की।

कार्यशाला में क्षेत्र के उपाध्यक्ष व विभाग के प्रभारी पीएन पाठक, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सोशल मीडिया के क्षेत्रीय संयोजक सौरभ अग्निहोत्री, आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक अनादि पाठक, अरकेश दुबे, पीयूष मिश्रा, समीर श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरी, इंद्र कुमार निगम, निलेश पाण्डेय, सूरज निगम आदि उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular